नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Tips to Store and keep Your Woolen Clothes Fresh And New : मौसम में हल्की गर्माहट बढ़ते ही लोगों ने अलमारियों में रखें सर्दियों के भारी स्वेटर, पश्मीना शॉल और ओवरकोट जैसी चीजों को पैक करना शुरू कर दिया है। गर्म कपड़े ठिठुरती रातों में शरीर में गर्माहट बनाए रखकर व्यक्ति को बीमार पड़ने से बचाते हैं। लेकिन बात जब इनकी रख-रखाव की आती है तो यह सिर दर्द का कारण बन जाता है। अकसर देखा जाता है कि ठंड का मौसम शुरू होने पर जो विंटर वियर हम पहनने के लिए निकालते हैं उन्हें कई बार या तो कीड़े खाकर खराब कर चुके होते हैं या फिर उनसे आने वाली अजीब सी बदबू कपड़े और चेहरे की चमक दोनों खराब कर देती है। अगर हर साल आप भी इसी तरह की समस्या झेलती हैं तो आपकी परेशानी दूर करने के लिए आपके लिए लेकर आए हैं सर्दियों के कपड़े स्टोर करने के लिए क...