बाराबंकी, दिसम्बर 21 -- बाराबंकी। बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल द्वारा हर माह की भांति इस माह भी रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 9 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। इसमें बालाजी का बचपन स्कूल की अध्यापिका खुशी कौर, रवनीत कौर, सना हुसैन, आलशिफा, शालू एवं समाजसेवी अनूप कुमार जैसवारा, डॉ. मनीष ने रक्तदान कर महादानी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक श्री अंकुर माथुर ने बताया कि रक्तदान महादान है और संस्था ने इस वर्ष जिले में सबसे ज्यादा रक्तदान किया है। संस्था ने इस वर्ष कुल 260 यूनिट रक्तदान किया है। इस अवसर पर अध्यक्ष रविंद्र माथुर ने रक्त कोष प्रभारी डॉक्टर बीपी सिंह, डॉक्टर गौरव सिंह एवं जिला परामर्श अधिकारी पंकज कुमार, विकेकनन्द त्रिपाठी व सभी स्टाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.