मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- थाना सिविल लाइन क्षेत्र में महावीर चौक पर एक मकान के स्वीमिंग पूल में चौकीदार का शव पड़ा मिला। उसके सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। मकान मालिक अपने परिवार के साथ खाटूश्याम के दर्शन के लिए गए हुए है। विहान मोटर के मालिक शिवांश कुच्छल का मकान महावीर चौक के पास स्थित है। शिवांश कुच्छल अपने परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए गए हुए थे। विहान मोटर पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने चौकीदार रामकृष्ण(60) निवासी अमित विहार कूकड़ा को मकान पर भेजा था। गुरुवार शाम वह मकान में चौकीदारी करने के लिए आया था। शुक्रवार सुबह कर्मचारी ने चौकीदार के मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उसके बाद वह पड़...