अलीगढ़, अक्टूबर 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) गेम्स कमेटी के निर्देशन में यूनिवर्सिटी स्विमिंग क्लब द्वारा एएमयू अंतर-हॉल एवं ओपन जनपदीय बालक और बालिका स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के इंटर हॉल विजेता का खिताब एबीके स्कूल के आहिल नावेद उस्मानी और बालिका वर्ग में यह सम्मान बीबी फातिमा हाल की सैय्यद शीरीन ने अपने नाम किया। ग्रुप एक में आदिया (जीआरपीआईसी) विजेता, ग्रुप दो में आहिल नावेद उस्मानी (एबीके स्कूल) विजेता, ग्रुप तीन में अफ्फान नावेद उस्मानी (एबीके स्कूल) विजेता रहे। बालिका वर्ग के ग्रुप एक में सारा हुसैन (सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स) विजेता, उमामा हुसैन (एएमयू गर्ल्स स्कूल) विजेता, संयुक्त विजेता नसीम जेहरा (आईजी हाल) एवं अरीबा खान (एसएन हाल) रही। कार्यक्रम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.