कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया नगर परिषद में स्वीप कार्यक्रम के तहत व्यापक मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। स्वीप टीम ने कोरियाडीह बस्ती बेलदार मुहल्ला, आश्रम रोड तथा बिरोहर टोला तिलैया बस्ती में घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका की जानकारी दी गई और 23 फरवरी को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। नवादा बस्ती में बैलेट बॉक्स डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में तिलैया बस्ती (बिरोहर टोला) वार्ड-02 में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। स्वीप टीम ने नागरिकों से अपील की कि वे 23 फरवरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.