औरंगाबाद, जून 27 -- विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत औरंगाबाद के गांधी मैदान स्थित खेल भवन में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला खेल पदाधिकारी कुमार पप्पू राज ने किया। इसमें सैकड़ों खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल पदाधिकारी शामिल हुए। खेल पदाधिकारी ने लोकतंत्र में मतदान की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। खासकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों को प्रेरित करने की जरूरत है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने मतदाता शपथ ली। उन्होंने निष्पक्ष और निर्भीक मतदान का संकल्प लिया। साथ ही, दूसरों को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.