कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड डोमचांच अंतर्गत कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों के तहत व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में स्वीप टीम द्वारा लेंगरापीपर में घर-घर संपर्क अभियान चलाकर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया। टीम के सदस्यों ने मतदाताओं को उनके मताधिकार के महत्व की जानकारी देते हुए लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक मतदान में भागीदारी का आश्वासन दिया। स्वीप टीम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है और सभी को बिना किसी प्रलोभन या भय के निष्पक्ष रूप से अपने मताधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.