कोडरमा, फरवरी 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डोमचांच में स्वीप गतिविधियों के तहत व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्वीप टीम ने लेंगरापीपर में घर-घर संपर्क कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान मतदाताओं को उनके मताधिकार के महत्व की जानकारी देते हुए 23 फरवरी को अनिवार्य रूप से अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प भी दिलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...