श्रीनगर, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम श्रीनगर की ओर से शनिवार को रामलीला मैदान श्रीनगर में महिला सम्मान समारोह एवं महिला रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में प्रत्येक वार्ड में एक-एक महिला टीम कुल 42 टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रत्येक वार्ड से अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता की मिशाल पेश करने वाली एक-एक महिला को सम्मानित किया गया। नगर निगम महापौर आरती भंडारी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी शक्ति साहस, दृढ़ संकल्प और समर्पण की प्रतीक है। कहा कि समाज को सशक्त बनाने और बदलाव की मिसाल कायम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। पहला सेमीफाइनल वार्ड नंबर चार मेडिकल कॉलेज कॉरिडोर रोड और श्रीकोट गंगनाली के बीच हुआ। प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.