शामली, दिसम्बर 30 -- मंगलवार को सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत बैंकों में लंबित आवेदनों को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्वीकृत होने के बावजूद वितरित न हो पाए ऋण आवेदनों तथा अनावश्यक रूप से लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सीडीओ ने बैंकों द्वारा अपनाई जा रही ढिलाई पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं को समयबद्ध रूप से ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना कारण आवेदन लंबित रखे गए या स्वीकृत ऋण का वितरण नहीं किया गया तो संबंधित बैंक शाखाओं के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने विशेष रूप से एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया और दोनों बैंकों को श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.