अल्मोड़ा, जनवरी 29 -- लमगड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने लोनिवि सचिव से वार्ता कर जागेश्वर क्षेत्र में 2016 में स्वीकृत सड़कों का जल्द टेंडर कराने की मांग की। बकस्वाड़ में हुए शिविर में उन्होंने सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे से ज्वारनैणी-बक्सवाड़-पिपली स्वीकृत सड़क नहीं बनने की बात कही। कहा कि मोटरमार्ग 2016 में स्वीकृत है। जिसमें भूमि हस्तांतरण भी हो चुका है। इसके बाद भी अब तक टेंडर की कार्रवाई नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...