मथुरा, जनवरी 31 -- जनपद में अवैध को वैध करने के लिए चल रहे कम्पाउंड का खेल पकड़ में आया है। मसानी स्थित इमारत के स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने के बाद निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद निर्माणकर्ताओं ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की स्वीकृति करते हुए कम्पाउंड का नक्शा पास करा लिया। यहां अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया, बल्कि पूरी इमारत खड़ी कर विद्यालय विद्यालय (कृष्णा एलाइट) निर्माण करा दिया। शिकायत होने के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं, अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण कार्रवाई करेगा। बताया जाता है कि मेशचन्द्र दयावती एजूकेशन वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष रमेशचन्द्र अग्रवाल द...