मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ (डाकिया एवं एमटीएस) का छठा द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को शहर के एक निजी होटल में हुआ। इसमें संघ के पदाधिकारियों ने अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष को और आगे ले जाने पर जोर दिया। इस दौरान डाकियों और एमटीएस के हितों से जुड़ी कई बातों पर चर्चा की गई। इसमें खाली पदों के नहीं भरे जाने से कार्यरत डाकियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की बात सामने आई। प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में अधिवेशन की शुरुआत संघ के गत दो वर्षों के क्रियाकलापों पर चर्चा से हुई। संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार के परिमंडलीय सचिव अजय कुमार ने कहा कि डाक विभाग अपनी सेवाओं में निरंतर बदलाव कर रहा है। इन सभी सेवाओं का ब्रांड एंबेसडर डाकिया ही है, लेकिन पहले भी विभाग की पहचान रहे डाकियों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.