उरई, जनवरी 13 -- जालौन। घर तक सीसी रोड स्वीकृत होने के बाद भी ठेकेदार सड़क का निर्माण नहीं कर रहे हैं। पीड़ित गृहस्वामी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर सीसी रोड बनवाने की मांग की है। नगर क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी रसीद ने एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका घर वार्ड नंबर नौ में है। उनके घर तक आने जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। जो रास्ता पहले का है उसमें पानी और कीचड़ भरा हुआ है। मोहल्ले में शानू के घर से उनके घर तक नाली और सीसी रोड बनवाए जाने के लिए 3,69,000 रुपये का स्टीमेट पास हुआ है। लेकिन ठेकेदार उनके घर तक सड़क का निर्माण नहीं कर रहे हैं। तकरीबन 20 मीटर जगह छोड़कर सड़क का निर्माण कर रहे हैं। जबकि स्टीमेट में साफ है कि उनके घर तक सड़क बनाई जानी है। इसके बाद भी वह सड़क का निर्माण नहीं कर रहे हैं। यदि सड़क का निर्माण नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.