खगडि़या, जनवरी 4 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि सड़क हादसों का हॉट स्पॉट महेशखूंट में प्रस्तावित ट्रामा सेंटर का निर्माण नहीं होने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। महेशखूंट विकास जनसंघर्ष समिति के संयोजक सुजीत कुमार राणा ने बताया कि खगड़िया जिले में सड़क दुर्घटना चरम पर है। सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों की समुचित इलाज कराने के लिए बिहार सरकार 2023 में ही खगड़िया जिले के महेशखूंट एनएच 31 किनारे ट्रामा सेंटर निर्माण की स्वीकृति विधानसभा सभा से पारित कर दी है। इसके बावजूद में ट्रामा सेंटर का निर्माण नहीं हो सका है। महेशखूंट में दो राष्ट्रीय राजमार्ग होने होने के कारण बराबर सड़क दुर्घटना होते रहती है। वाहनों के अनियंत्रित परिचालन व लापरवाही में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से लोग जख्मी होते हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से अब तक ट्रामा सेंटर नि...