टिहरी, दिसम्बर 9 -- वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की वृहत रैली में जनपद टिहरी गढ़वाल की चार विधानसभाओं से 400 कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए इस अभियान के जनपद टिहरी गढ़वाल के पर्यवेक्षक प्रतापनगर विधानसभा के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सत्ता हथियाने के लिए अर्नगल हथकंडे अपनाने का काम कर कर रही है। विधायक नेगी कांग्रेस के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एसआईआर की आड़ में भाजपा अन्य दलों के वोटरों का पता साफ करने का काम कर रही है। वोटर लिस्ट में भारी छेड़छाड़ की जा रही है। संविधान के साथ छेड़छाड़ कर संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। संविधान में जो समानता, धर्मनिरपेक्ष, बोलने की स्वतंत्रत्र...