नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने अक्टूबर में अपनी मोस्ट सेलिंग और इंडिया की पॉपुलर स्विफ्ट पर शानदार डिस्काउट लेकर आई है। इस महीने इसे खरीदने पर 48,750 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। कार खरीदने पर ग्राहकों को कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे फायदे मिलेंगे। नए GST 2.0 के बाद इस कार को खरीदना 84,601 रुपए तक सस्ता हो गया है। जिसके बाद इसकी नए एक्स-शोरूम कीमत 5,78,900 रुपए हो गई है। बता दें कि स्विफ्ट में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग मिलते हैं।नई स्विफ्ट का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस इसमें बिल्कुल नया इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसका केबिन काफी शानदार है। इसमें रियर एसी वेंट्स मिलते हैं। इस कार में वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे। इसमें रियर व्यू कैमरा मिलेगा...