नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली। सूचीबद्ध कंपनी स्विगी ने अपने बहुचर्चित ऐप स्नैक को बंद कर दिया है। इस ऐप के जरिए 10 मिनट में खाना पहुंचाने का दावा किया जाता था। इसे करीब एक साल पहले लॉन्च किया गया था। कंपनी को बिजनेस से लाभ नहीं हो रहा था। स्नैक को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया था। कंपनी इसकी सेवाएं केवल बेंगलुरु और गुरुग्राम में दे रही थी। कुछ हफ्ते पहले केंद्र ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के रिप्रेजेंटेटिव से गिग वर्कर्स की सेफ्टी को लेकर चिंताओं के बीच 10-मिनट की डिलीवरी डेडलाइन हटाने को कहा था। गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन ने 31 दिसंबर को हड़ताल की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...