चंदौली, दिसम्बर 14 -- इलिया। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। इसमें कुल 35 मरीजों ने पंजीकरण कराया। उनकी स्वास्थ्य की जांच चिकित्साधिकारी डॉ. मणिन्द्र सिंह ने किया। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजन से अपील की गई कि वह स्वास्थ्य मेले एवं टीकाकरण अभियानों का लाभ उठाकर अपने एवं बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...