पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के गन्ना एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा राष्ट्रसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा से सटे दूरस्थ क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर एनएमओ ने जरूरतमंदों को सीधा लाभ पहुंचाया है। राज्य मंत्री ने चिकित्सकों, मेडिकल छात्रों और स्वयंसेवकों की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन के बल पर ही समाज सशक्त बनता है। उन्होंने एनएमओ के कार्यों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि युवा चिकित्सकों की भागीदारी से समाज में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.