लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, संवाददाता। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने अस्पतालों सीएचसी, पीएचसी और ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों, एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं आदि को सम्मानित किया। सीएमओ ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। सीएचसी बीकेटी के डॉ. जेपी सिंह, एनके रोड के डॉ. वाईके सिंह, मोहनलालगंज के डॉ. दिवाकर भारद्वाज, टूड़ियागंज की डॉ. गीतांजली सिंह, सिल्वर जुबली की डॉ. प्रियंका, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, मनोज कुमार, शशि भूषण, शालिनी, एआरओ दीपक मौर्या व एआरओ निशा सिंह को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...