छपरा, अगस्त 13 -- रोगी कल्याण समिति की बैठक नगरा। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में बुधवार को रोगी कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुभव कुमार,प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेंद्र मोहन,हेल्थ मैनेजर कनीज फातिमा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों से चयनित समिति सदस्य दीपक कुमार सिंह,शीला देवी,तारा देवी और सरिता देवी ने भाग लिया। बैठक में अस्पताल की वर्तमान स्थिति,मरीजों को हो रही कठिनाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ अनुभव कुमार और चिकित्सा प्रभारी डॉ.महेंद्र मोहन,हेल्थ मैनेजर कनीज फातिमा ने संयुक्त रूप से कहा कि रोगी कल्याण समिति का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की व्यवस्थाओं को पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.