रांची, फरवरी 20 -- रांची, संवाददाता। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आगामी बजट में व्यापक सुधार और वित्तीय प्राथमिकता की आवश्यकता विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जताई गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन की कमी को दूर करना अनिवार्य है। वर्तमान में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी किल्लत, आधुनिक उपकरणों का अभाव और सीमित संसाधनों के कारण सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का दबाव निरंतर बढ़ रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मांग की है कि आईपीएच मानकों के अनुरूप रिक्त पदों पर अविलंब बहाली की जाए। इसके साथ ही अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने, आईसीयू और ट्रामा केयर सुविधाओं के विस्तार तथा अत्याधुनिक जांच मशीनों की उपलब्धता पर जोर दिया गया है। विशेषज्ञों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.