बाराबंकी, फरवरी 23 -- बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुसार आमजन को समयबद्ध, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्रता से बनाए जाएं। इस कार्य में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी...