लखनऊ, जनवरी 13 -- समीक्षा लखनऊ प्रमुख संवाददाता मंडल के स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मंगलवार को कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने समीक्षा की। अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और लक्ष्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को एक सप्ताह के भीतर सुधार लाने की अंतिम चेतावनी दी है। कमिश्नर ने दिसंबर 2025 तक की प्रगति रिपोर्ट का विश्लेषण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि मंडल के कई ब्लॉकों में प्रसव पूर्व जांच की उपलब्धि पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। इसमें प्रमुख रूप से हरदोई बिलग्राम, साण्डी, कछौना, खीरी में मितौली, बेहजम, फरधान, लखनऊ में माल ब्लॉक, रायबरेली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.