सिमडेगा, नवम्बर 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। डीडीसी ने सदर अस्पताल में आवश्यक मरम्मति कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए भवन प्रमंडल, सिमडेगा से उपलब्ध प्राक्कलन के आधार पर तत्काल मरम्मति कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत अनुबंध आधारित विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थ...