पिथौरागढ़, दिसम्बर 31 -- सीमांत की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया। बुधवार को जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से लेकर जनता नगर निगम के करो के बोझ से जूझ रही है। सड़कों की स्थिति भी खराब है। यहां तक युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षा देने तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने आक्रोश जताया और डीएम आशीष कुमार भटगांई को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष पंत ने कहा कि वर्तमान में जिले में कई समस्याएं हैं। कहा कि नगर निगम ने जिस तरह से करो का बोझ आम आदमी पर बढ़ाया है, वह चिंताजनक है। कहा कि निगम ने अपने आय के स्रोत दूसरे संसाधनों से जुटाने चाहिए। पंत ने कहा कि जिले में स्वास्थ्...