लखनऊ, जुलाई 18 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी है। भाजपा ने स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा कर दी है। स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्गति के मामले में भाजपा रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है। इस पार्टी को सबक सिखाने के लिए जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करके ही दम लेगी। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं है। सरकार मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को पर्याप्त बजट और संसाधन नहीं देती है, मरीजों को एम्बुलेंस तक नहीं मिल पाती है। समाजवादी सरकार में मरीजों को सुविधा के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की थी। भाजपा सरकार ने उसे भी बर्बाद कर दिया। कई जिलों में मेडिकल कॉलेज के नाम पर बिल्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.