गुड़गांव, फरवरी 6 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए विभागों की समन्वय बैठक हुई। इसमें विभागों को आपसी तालमेल के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है और इसके लगभग 99 प्रतिशत मामले एचपीवी संक्रमण से जुड़े हैं। समय पर टीकाकरण इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की खुराक अनिवार्य रूप से दी जाए और अभियान के दौरान कोई भी पात्र लाभार्थी छूटने न पाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.