रांची, जुलाई 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने बुधवार को कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एक ओर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति पर चिंता करते हैं और दूसरी ओर जब रिम्स-2 के निर्माण की बात आती है तो ग्रामीणों को उकसाने के लिए दल-बल के साथ पहुंच जाते हैं। ये उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है। शाहदेव बोले, 2020 में कोरोनाकाल के शुरुआत से लेकर अब तक स्वास्थ्य विभाग ने कई ऐसे कदम उठाए, जिसकी देश में चर्चा हुई। कई राज्यों ने इसका अनुसरण किया। बाबूलाल मरांडी इस तरह के संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न करें और अपनी जिम्मेदारियों और मानवीय संवेदनाओं का परिचय दें। उन्होंने कहा कि रांची में रिम्स-2 का निर्माण होगा, जो पूरे एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल बनेगा। इसमें झारख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.