देहरादून, मार्च 9 -- ईएसआई के दायरे से बाहर हो चुके हैं उपनल के 1250 कर्मचारी विद्युत संविदा एकता मंच ने कैशलेस इलाज समेत मांगी सभी सुविधाएं देहरादून, मुख्य संवाददाता। ऊर्जा के निगमों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों ने कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा समेत अन्य तमाम मांगों के पूरा न होने पर नाराजगी जताई। विद्युत संविदा एकता मंच की वर्चुअल बैठक में निगमों के मैनेजमेंट समेत शासन स्तर पर दिखाई जा रही लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया गया। जल्द मांगों का निस्तारण न होने पर प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किए जाने की चेतावनी दी। संयोजक विनोद कवि ने कहा कि ऊर्जा निगमों के 1250 संविदा कर्मचारियों की मेडिकल सुविधा खत्म हो चुकी है। ये सभी ईएसआई के दायरे से बाहर हो गए हैं। इन सभी संविदा कर्मचारियों को अपना और अपने परिवार का इलाज कराने में कई तरह की आर्थिक परेशानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.