गंगापार, जनवरी 12 -- कौंधियारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में व्याप्त अव्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (किसान) के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। किसानों ने सीएचसी परिसर में धरना देकर प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग उठाई। कौंधियारा सीएचसी में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को लेकर भारतीय किसान यूनियन (किसान) के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों किसानों ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया। आंदोलन का नेतृत्व यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी राजीव चंदेल तथा विधि प्रकोष्ठ प्रभारी कृष्णानंद शुक्ला ने किया। धरने को संबोधित करते हुए राजीव चंदेल ने कहा कि कौंधियारा सीएचसी क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए एकमात्र सरकारी अस्पताल है, लेकिन वर्षों से यह बदहाली का शिकार है। अस्पताल में एक्स-रे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.