पाकुड़, नवम्बर 10 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत ने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज से 25 नवंबर तक प्रखंड के सभी गांवों में कालाजार, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की खोज की जायेगी। गांव की स्वास्थ्य सहिया घर-घर जाकर रोगियों की खोज करेगी। खोज के दौरान पाए गए रोगियों को अविलंब स्वास्थ्य केंद्र लाया जायेगा। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत ने बताया कि कालाजार के संदिग्ध रोगी जो बुखार से दो सप्ताह से अधिक दिनों तक पीड़ित हो, भूख भी नहीं लगती हो साथ ही कमजोरी, वजन कम हो जाना, प्लीहा का आकार बढ़ जाना आदि लक्षण होने पर उसे अविलंब अस्पताल आकर चिकित्सक से जांच करवाएं एवं मुफ्त दवा का लाभ उठाऐं। वहीं चमड़े के कालाजार के लक्षण हैं जैसे शरीर में दाग धब्बा उभर जाना,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.