पाकुड़, नवम्बर 30 -- उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में समितियों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित अनुसूचित जनजाति 10 और पिछड़ा वर्ग 33, कुल 43 लाभुकों के आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य एवं आरोग्य के लिए पौष्टिक आहार और आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...