पिथौरागढ़, दिसम्बर 11 -- पिथौरागढ़। सशस्त्र सीमा बल की 55वीं बटालियन ने मड़सोन गांव में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी एसजी डॉ. सौम्या हलदर ने ग्रामीणों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की। बताया शिविर में 42 लोगों का इलाज किया गया। इस दौरान डॉ. हलदर ने शिविर में आये ग्रामीणों को स्वच्छता व मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी दी, साथ ही ग्रामीणों से स्वच्छ पेयजल, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता में विशेष ध्यान देने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...