कटिहार, फरवरी 18 -- कटिहार, जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम दिलारपुर में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की टीम ने आदिवासी स्वास्थ्य रक्षा अनुसंधान कार्यक्रम (2025-26) के तहत विशेष अभियान चलाया। संस्थान के प्रभारी अनुसंधान अधिकारी डॉ. रोहित कुमार रावते एवं अनुसंधान अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके रहन-सहन, पारंपरिक खान-पान और विशेष जीवनशैली की विस्तृत जानकारी एकत्र की। इस दौरान भारत में स्वदेशी जातीय-आहार प्रथाओं का दस्तावेजीकरण तथा विभिन्न स्वदेशी धार्मिक प्रथाओं और अनुष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले पौधों, धातुओं, खनिजों, पशु उत्पादों एवं अन्य सामग्रियों के दस्तावेजीकरण परियोजना के तहत महत्वपूर्ण तथ्य संकलित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.