मुजफ्फर नगर, फरवरी 13 -- ककरौली मे ग्राम प्रधान के आवास पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सेंकड़ो व्यक्तियों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गयी व गंभीर बीमारियों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ककरौली मे ग्रामीण विकास एवं मानव सेवा संस्थान लक्षित हस्तक्षेप एवं राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण सोसाईटी द्वारा आयोजित कैम्प का शुभारम्भ प्रधान प्रतिनिधि मौलाना सालिम द्वारा फीता काटकर किया गया।परियोजना प्रबंधक ज्योत्सना कुमारी ने जानकारी देकर बताया की कैम्प का आयोजन क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेशचंद गुप्ता की अध्यक्षता मे किया गया। जिसमें सेंकड़ो ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गयी।मुख्य अथिति मौलाना सालिम ने कहा की जागरूकता के माध्यम से अनेक गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। किसी भी बीमारी का लक्षण मिलने पर तुरंत अपने स्वास...