आजमगढ़, नवम्बर 24 -- आजमगढ़। रोटरी क्लब की तरफ से रविवार को नगर के हर्रा की चुंगी स्थित नेत्र मंदिर परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया। कैंप में मेदांता हॉस्पिटल से आए सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिमांशु शेखर पांडेय ने आए हुए मरीजों को परामर्श दिया। अस्थमा, न्यूट्रिशन डिजीज और शुगर, बीपी के मरीज ज्यादातर देखने को मिले। मरीजों की शुगर, ईसीजी, बीएमडी, हार्ट रेट की जांचे बिल्कुल मुफ्त की गई। रोटरी क्लब अध्यक्ष श्रेय ने बताया कि इस कैंप में कुल 97 मरीजों का नि:शुल्क परामर्श दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखने के लिए रोटरी क्लब समय समय पर ऐसे आयोजन करता रहता है। ताकि भविष्य में आपको किसी गंभीर बीमारी का सामना न करना पड़ जाए। इस दौरान रोटरी क्लब के सभी सदस्याओं ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.