शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- शुक्रवार को गांव कल्याणपुर धरमाई में सामूहिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बरेली से आए डॉक्टर सुरेश कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ शुगर, ब्लड, बीपी, आंख, कान, नाक और बुखार सहित अन्य बीमारियों की जांच की। शिविर में करीब 500 लोगों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चेतराम सहित धर्मवीर शर्मा, राहुल कुशवाहा, करन कुशवाहा, होरीलाल, उमाशंकर प्रतिपाल और श्याम सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...