बाराबंकी, जनवरी 11 -- सूरतगंज। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूरतगंज स्थित अनिया हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सत्यवान वर्मा ने रविवार को हरक्का गांव में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. सत्यवान वर्मा के साथ डॉ. एस. फारूकी, डॉ. सलमा समीन व शकील अहमद ने करीब 500 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को आवश्यक नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। इस मौके पर डॉ.गोविंद वर्मा,नेम कुमार,नीरज रावत,सूरज पटेल,प्रमोद यादव, आनंद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...