हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- भीमताल। भीमताल नगर के तल्लीताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमंत महतोलिया ने बताया कि शिविर में 422 मरीजों ने अपनी मधुमेह, आंखों, बीपी सहित अन्य जांचें कराईं। गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया और निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रिया, प्रकाश चंदोला, मुकेश पलडिया, बिना आर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, गोपाल कृष्ण भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.