अलीगढ़, जनवरी 4 -- अलीगढ़। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को आदर्श ज्ञानदीप इंटर कॉलेज, डोरी नगर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें 388 लोगों का परीक्षण किया गया। दवाओं के अलावा 200 पोषण पोटली वितरित की गई हैं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने शिविर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम समन्वय सतेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में एक्सरे, बलगम, शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन, एचआईबी जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...