अयोध्या, जुलाई 18 -- रुदौली, संवाददाता। नगर में एक दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील कुमार बनियान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। स्वास्थ्य शिविर में कुल 228 लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और उन्हें विभिन्न प्रकार की सेवाएं दी गईं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 42 वरिष्ठ नागरिकों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा 56 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान के तहत लोगों को टीबी जैसी गम्भीर बीमारी के बारे में जागरूक किया गया। गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ उन्हें उचित पोषण, देखभाल व परिवार नियोजन के महत्व की जानकारी दी गई। शिविर में जनरल ओपीडी भी संचालित की गई और मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह दी गई तथ...