औरैया, फरवरी 9 -- सहार, संवाददाता। सहार क्षेत्र के नरायनपुर गांव में समाजसेवी स्व. सत्यनारायण त्रिपाठी की 36वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में करीब 200 से अधिक लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को आवश्यक सलाह देने के साथ ही नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया। ग्रामीणों ने इस पहल को जनहित में सराहनीय बताते हुए आयोजकों का आभार जताया। कार्यक्रम का आयोजन स्व. सत्यनारायण त्रिपाठी की पत्नी रमा त्रिपाठी एवं उनके पुत्रों द्वारा कराया गया। उन्होंने कहा कि सत्यनारायण त्रिपाठी समाज सेवा को जीवन का उद्देश्य मानते थे और लोगों की सेवा ही उन्हें सच्ची...