घाटशिला, फरवरी 9 -- 11-स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों की हुई जांच घाटशिला। बी-ब्लॉक महावीर क्लब मऊभंडार कि ओर से राय कमला मेडिकल स्टोर घाटशिला एवं स्पंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जमशेदपुर के सहयोग से रविवार को एकदिवसीय फ्री मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित की गई। इस दौरान करीब 200 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दी गई तथा निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में फ्री पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी), अल्ट्रासाउंड, शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) और वजन कि निःशुल्क जांच की गई। शिविर का उद्घाटन घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने की। जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि आज झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा राज्यभर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने कि दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। महावीर क्लब कि ओर से म...