रुडकी, अगस्त 31 -- एसबीआई फाउंडेशन संस्था के सहयोग और साई आशीष हेल्थकेयर के तत्वावधान में रविवार को गांव बालेकी युसूफपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर में 190 ग्रामीणों ने पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ बीमारियों से बचाव और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान भूप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी हैं, जिनसे अधिक से अधिक लोगों को जुड़ना चाहिए। समन्वयक संजय कुमार चटवाल ने बीस गांव में जून माह से चल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारें में बताया। शिविर में डॉ. मुनीष कुमार, डॉ. कमल कान्त, डॉ. शानू सैनी, डॉ. पूर्वा, डॉ. मनीषा सहित आशा कार्यकर्ता शालू मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.