सीतापुर, अगस्त 28 -- बिसवां। जेसीआई बिसवां एलिट व सेकसरिया बिसवां शुगर फैक्ट्री के संयुक्त तत्वाधान में चीनी मिल अस्पताल में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मेदांता अस्पताल लखनऊ के अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी एवं बीएमडी जैसी जांच की गई। मेदांता के अनुभवी चिकित्सक डॉ. हिमांशु पाण्डेय व डॉ. अमित कुमार ने मरीजों को परामर्श व आवश्यक सलाह दी। उद्घाटन चीनी मिल के मुख्य अधिशासी आरसी सिंघल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को काफी लाभ मिलता है। कई मरीज ऐसे होते हैं जो आर्थिक कारणों से अच्छे चिकित्सकों तक नहीं पहुँच पाते, ऐसे लोगों को शिविर के माध्यम से सही जांच व परामर्श निशुल्क मिल जाता है। इसमें कुल 157 मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.