बुलंदशहर, दिसम्बर 7 -- रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स व भारत विकास परिषद आरोही के नेतृत्व में रविवार को दिल्ली रोड स्थित कलश होटल में लक्ष्मी हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 150 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल सूरी व फिजिशियन डॉ. सचिन कुमार ने मरीजों को परामर्श दिया। अधिकतर मरीजों की ब्लड शुगर बढ़ी मिली। हड्डियों में कैल्शियम की कमी देखने को मिली। जांच के बाद निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। हॉस्पिटल से रेखा मिश्रा व आरजू शर्मा ने ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की। शिविर में रविकांत, अनिल कुमार, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, विशाल रस्तोगी, सूर्य भूषण मित्तल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...