गोरखपुर, फरवरी 22 -- सरहरी। राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा गुजराती देवी कन्या इंटर कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसमें 1300 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श, जांच एवं दवाओं की सुविधा प्रदान की गई। इस दौरान गुरु गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सकीय टीम मौजूद रहीं। इसके आयोजक मेडिसिन मैन ऑफ यूपी कहे जाने वाले राजेश सिंह दयाल रहे। शिविर में जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, हृदय रोग, त्वचा रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर तथा पैथोलॉजी जांच फ्री में की गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा कई मरीजों का चयन आगामी निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...