सिमडेगा, दिसम्बर 12 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड के भुकुमुंडा में आयुष विभाग सिमडेगा के द्वारा शुक्रवार को वयोवृद्ध जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में डॉ इंजमामुल हक के द्वारा कमजोरी,विभिन्न तरह के दर्द से पिडित,खुन कमी, खुजली से ग्रस्त सहित विभिन्न तरह के 102 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। मौके पर योग प्रशिक्षक कार्तिक द्विवेदी, बसंती कछुआ सहिया दीदी मंडलेन बरवा, सुहावनी बुढ़, चोनहांती किडो, उकौली केरकेट्टा, हिलेरिया केरकेट्टा सहित काफी संख्या में मरीजों की उपस्थिति रही।। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.